रांची: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक का शव गुरुवार रात को फांसी के फंदे में लटकता मिला.
प्राप्त जानकारी के अनुसार चुटिया थाना क्षेत्र के मकचुंदटोली में गोस्सनर कॉलेज के 20वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया.
थाना प्रभारी ने बताया कि यह जांच का विषय है और सभी पहलुओं को नजर में रख जांच की जायेगी और जल्द ही सच सामने आयेगा. बताया गया है कि छात्र का नाम राहुल गुप्ता है और वह मुरहू का रहने वाला है. राहुल गुप्ता ने सुसाइड नोट में लिखा है कि पापा मम्मी हमें माफ कर दीजियेगा और उनके बैंक में जो पैसा है वो भाई को दे दीजियेगा.

