BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

थाने के हाजत में लटका मिला युवक का शव

by bnnbharat.com
January 12, 2021
in समाचार
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: दुमका रामगढ़ थाना क्षेत्र में देसी कट्टा के साथ सोमवार की शाम ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये दो युवकों में से एक का शव हाजत में फांसी के फंदे में लटका मिला. 

घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार को इसकी सूचना मिलने पर जरमुंडी के डीएसपी रामगढ़ थाना पहुंच कर छानबीन में जुट गए. दोनों युवकों को डांड़ो पंचायत के मुखिया को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

बताया गया है कि हाजत में बंद मुनि बास्की ने अपने कपड़े के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह हाजत में अकेले बंद था. जबकि दूसरे आरोपी को दूसरी जगह रखा गया था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. कल देर शाम दोनों को ग्रामीणों के जरिए गिरफ्तार किया गया था. मृतक का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. हाजत में मरने वाला आरोपी रामगढ़ प्रखंड का कुसियारी गांव का रहने वाला था. जबकि दूसरा आरोपी मंगल मुर्मू गोड्डा जिला का निवासी बताया जाता है.

रामगढ़ थाना पुलिस देर शाम दोनों युवकों को थाना लाकर पूछताछ करने के बाद हाजत में रखी थी. इससे पूर्व सोमवार की शाम दोनों आरोपी बाइक से डांड़ो पंचायत के मुखिया सुलेमान बास्की के घर पहुंचे थे. वहां पर दोनों ने मुखिया को देसी कट्टा दिखाते हुए धमकी दी थी कि वह ज्यादा होशियार नहीं बने. इसके बाद दोनों बाइक से भुस्की बाड़ी की तरफ भागने लगे. मुखिया भी हिम्मत दिखाते हुए कुछ लोगों के साथ दोनों युवकों का पीछा करने लगा. मुखिया ने शोर मचाकर भुस्कीबाड़ी के पास दोनों युवकों को पकड़ लिया.

दोनों युवक को पकड़ते ही सबसे पहले उनसे हथियार छीन लिया. इसके बाद दोनों को दामोडीह गांव लाया गया. यहां पर ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की. इसके बाद रामगढ़ थाना पुलिस को सूचित किया गया. रामगढ़ थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे तथा दोनों युवकों को गिरफ्तार कर हथियार के साथ थाना ले आए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Breaking: सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा द्वारा दायर याचिका खारिज की

Next Post

घूस लेते रंगे हाथ धराया शिक्षा विभाग का क्लर्क

Next Post
घूस लेते रंगे हाथ धराया शिक्षा विभाग का क्लर्क

घूस लेते रंगे हाथ धराया शिक्षा विभाग का क्लर्क

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d