BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक और हाथी का मिला शव, 10 दिन में 6 हाथियों की मौत

by bnnbharat.com
June 18, 2020
in समाचार
एक और हाथी का मिला शव, 10 दिन में 6 हाथियों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वन विभाग ने हाथी का शव बरामद किया है. राज्य में पिछले 10 दिन में छह हाथियों की मौत हो चुकी है. रायगढ़ जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक हाथी का शव बरामद हुआ है. पिछले तीन दिन में इस क्षेत्र में हाथी का शव मिलने की दूसरी घटना है.

घटना संबंधी धरमजयगढ़ क्षेत्र की वन मंडलाधिकारी प्रियंका पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि रायगढ़ से करीब 50 किलोमीटर दूर बेहरामार गांव में एक नर दंतैल हाथी का शव बरामद हुआ है. हाथी का शव एक किसान के घर के पीछे मिला है.

पांडेय ने बताया कि आज सुबह ग्रामीण से सूचना मिलने पर वन अमला घटनास्थल पर पहुंचा तथा हाथी का शव बरामद किया गया. हालांकि हाथी की मौत के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है.

पोस्टमार्टम के बाद हाथी की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. मृत हाथी के दांत सुरक्षित है. इससे पहले रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के गिरीशा गांव में मंगलवार को भी एक हाथी का शव बरामद किया गया था.

आशंका जताई गई थी कि हाथी की मृत्यु करंट लगने के कारण हुई थी. इस मामले में बिजली विभाग के तीन कर्मियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले 10 दिन में अब तक छह हाथियों की मौत हो चुकी है. इससे पहले राज्य के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में नौ और 10 जून को वन विभाग ने दो हाथियों का तथा 11 जून को बलरामपुर जिले में एक हाथी का शव बरामद किया था.

लगातार तीन हाथियों की मौत के बाद राज्य शासन ने बलरामपुर जिले में वन विभाग के तीन कर्मचारियों और एक वन रक्षक को निलंबित कर दिया था.

वहीं बलरामपुर के वनमंडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. बीते मंगलवार को धमतरी जिले के मोंगरी गांव के दलदल में हाथी के एक बच्चे का शव बरामद किया गया था.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

2 दिनों के लिए भाजपा ने रद्द किए सभी राजनीतिक कार्यक्रम

Next Post

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों पर नकेल कसेगा RBI

Next Post
हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों पर नकेल कसेगा RBI

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों पर नकेल कसेगा RBI

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d