BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हवलदार का लटका मिला शव, हड़कंप

by bnnbharat.com
April 29, 2020
in Uncategorized
हवलदार का लटका मिला शव, हड़कंप

हवलदार का लटका मिला शव, हड़कंप

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की नई रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार सुबह के वक्त एक हवलदार का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया. हवलदार का नाम भूप सिंह है. हवलदार का शव पुलिस बैरक स्थित शौचालय में लटका मिला है. घटना की जांच के लिए मुखर्जी नगर थाना पुलिस मौके पर है.

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, “बुधवार को नई पुलिस लाइन में सब कुछ सामान्य था. पूर्वान्ह में पुलिस लाइन में मौजूद किसी ने हवलदार का शव लटका देखा तो इसकी खबर उच्चाधिकारियों को दी गयी. सूचना मिलते ही मुखर्जी नगर थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गयी. मौका मुआयना और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया.

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त प्रवक्ता के मुताबिक, “घटना की जानकारी ली जा रही है. यह मामला मुखर्जी नगर थाना इलाके में घटी है.”

जानकारी के मुताबिक, “हवलदार भूप सिंह का शव पहली मंजिल पर स्थित बैरक नंबर-8 के शौचालय में रस्सी के सहारे लटका हुआ था. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है मगर अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पायेगी.”

दिल्ली पुलिस मुख्यालय सूत्रों के मुताबिक, “हवलदार भूप सिंह दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित डीसीपी सूचना एवं तकनीक (आईटी) में तैनात थे. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मुखर्जी नगर थाना पुलिस के साथ साथ दिल्ली पुलिस चतुर्थ वाहनी के रिजर्व इंस्पेक्टर, एसीपी वीरेंद्र धामा और एसीपी बी एस मान भी मौके पर पहुंच गये.”

दिल्ली पुलिस मुख्यालय सूत्रों के अनुसार, हवलदार भूप सिंह अलवर राजस्थान के गांव अरमरोध पोस्ट खानपुर अहीर के रहने वाले थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

10वीं और 12वीं की बोर्ड एग्जाम अब संभव नहीं, इंटरनल एग्जाम के आधार पर किया जाएं पास: मनीष सिसोदिया

Next Post

कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद बुंडू में दहशत का माहौल, पसरा सन्नाटा

Next Post
कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद बुंडू में दहशत का माहौल, पसरा सन्नाटा

कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद बुंडू में दहशत का माहौल, पसरा सन्नाटा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d