हजारीबाग: हजारीबाग बड़ा अखाड़ा में डांडिया प्रतियोगिता 5 अक्टूबर को रखा गया है. इस संबंध में सोमवार को इंडिया रास के कार्यकर्ताओं ने भागमणि शादी घर में प्रेस वार्ता में बताया कि शहर के कई छात्र-छात्राएं इसमें भाग लेंगे, जिसमें ₹200 से लेकर पूरे परिवार का ₹500 का टिकट रखा गया है. यहां तक कि भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को संस्था की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक निशुल्क डांडिया खेलने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें प्रशिक्षण देने के लिए कौशिक राज बादल रहेंगे. वहीं साथ ही कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह के द्वारा पोस्टर लॉन्च किया गया जिसमें मानसी कुमारी, हनी सिन्हा, पीयूष सिन्हा, एकलव्य सिन्हा, रोहित सिन्हा, पीयूष सिन्हा, डिंपल सिन्हा, भास्कर राहुल शामिल थे .

