BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सपा ऑफिस के पास मिला पार्टी नेता का शव, गोली मारे जाने की आशंका

by bnnbharat.com
December 15, 2020
in समाचार
मिनियापोलिस में 10 लोगों को मारी गोली, अश्वेत विरोध प्रदर्शन का बना था केंद्र
Share on FacebookShare on Twitter

सोनभद्र: सोनभद्र के रावटसगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा स्थित समाजवादी पार्टी ऑफिस के पास एक युवक का शव एक स्कॉर्पियो गाड़ी के पास पाया गया. सूचना मिलते ही पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ये मामला देर रात का बताया जा रहा है.

मृत व्यक्ति की पहचान राम भुवन यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने शुरू में बताया कि व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई है. वहीं, शरीर पर घाव के कोई भी निशान नहीं हैं, जबकि नजदीकी लोगों के द्वारा सुबह पोस्टमार्टम हाउस में देखने पर पता चला कि शरीर में दो जगह पर गोलियां लगने के निशान हैं. इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने भी गोली लगने वाली बात की पुष्टि की. उधर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि भुवन यादव लंबे समय से सपा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थे. पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने यह भी अंदेशा जताया कि व्यवसाय कारणों से हत्या होने की संभावना है.

नजदीकी लोगों ने दी मामले की जानकारी

नजदीकी लोगों ने बताया, “रात में पुलिस के द्वारा बताया गया कि शरीर पर कोई निशान नहीं है और मृत्यु हार्ट अटैक के वजह से हुई है. लेकिन रात में पोस्टमार्टम हाउस के सामने बैठ कर इंतजार करता रहा और सुबह जब देखा तो शरीर में गोली लगे होने का निशान पाया गया. यदि पुलिस उसी समय इस बात को गौर की होती तो शायद आरोपी अब तक पुलिस के गिरफ्त में होते.”

मृत स्थिति में लाया गया अस्पताल

घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन डॉ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गोली लगने की वजह से मौत हुई है और मृत स्थिति में पुलिस के द्वारा जिला अस्पताल लाया गया. वहीं, पुलिस के द्वारा यह भी बताया गया कि मृत व्यक्ति का कोई भी राजनीतिक कनेक्शन नहीं है. साथ ही कहा कि मृत व्यक्ति सुकृत स्थित क्रेशर प्लांट पर काम करता था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Apple फैक्ट्री में तोड़फोड़ से 440 करोड़ का नुकसान, हजारों iPhone चोरी

Next Post

भाजपा विधायकों को डॉ. इरफान का खुला ऑफर, कांग्रेस में आ जाएं, सजाकर देंगे बंगला

Next Post
भाजपा वाले बाबूलाल मरांडी का इस्तेमाल कर रहे हैं: डॉ. इरफान

भाजपा विधायकों को डॉ. इरफान का खुला ऑफर, कांग्रेस में आ जाएं, सजाकर देंगे बंगला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d