BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिवगंज में बिजली व्यवसायी का फंदे से लटकता मिला शव, सनसनी

by bnnbharat.com
July 8, 2020
in Uncategorized
शिवगंज में बिजली व्यवसायी का फंदे से लटकता मिला शव, सनसनी

शिवगंज में बिजली व्यवसायी का फंदे से लटकता मिला शव, सनसनी

Share on FacebookShare on Twitter

बेतिया: बेतिया पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत नरकटियागंज शहर के शिवगंज वार्ड सात में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है. युवक का शव मंगलवार को उसके कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला. मृत युवक की पहचान दीपक कुमार 30 वर्ष के रूप में की गयी है.

युवक शिवगंज मिश्रा मार्ग में बिजली सामान का व्यवसाय कर रहा था. घटना की सुचना मिलने पर शिकारपुर थाने के एसआई शाहीद अनवर, सुधीर पासवान, मीना देवी व प्रमोद कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी सदल बल शिवगंज पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया.

थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक की हत्या की गयी है या उसने खुदकुशी की है पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है. हालांकि युवक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं जिस पर छानबीन की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार शिवगंज वार्ड सात निवासी जितेन्द्र प्रसाद का पुत्र दीपक अपनी पत्नी के साथ अकेले रहता था. सोमवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई. इस पर उसकी पत्नी ने अपने मायके फोन कर अपने पिता को बुला लिया और घर में ताला जड़ मायके चली गयी. मंगलवार की सुबह समय से दुकान नहीं खोलने पर उसके स्टाफ उसे बुलाने गए. काफी देर बीत जाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसके परिजनों ने वार्ड पार्षद रमेश कुमार उर्फ भोला शर्मा को बुला कर दरवाजा खुलवाया और शव को फंदे से लटकता देख पुलिस को सूचना दी.

तीन भाईयों में सबसे छोटा था दीपक

मृत युवक दीपक कुमार अपने तीन भाईयों व एक बहन के बीच सबसे छोटा था. उसके अन्य दो भाई बगहा जिले में रह कर व्यवसाय करते है. मृदुभाषी व मिलनसार होने के कारण वह मुहल्ले समेत नरकटियागंज बाजार में भी काफी लोक प्रिय था.

उसकी मौत की सूचना पर उसके मुहल्ले के लोग गमजदा हैं. मुहल्लेवासियों का कहना है कि वह अपनी पत्नी को जी जान से प्यार करता था. किंतु उसकी पत्नी अनबन के बीच अपने घर भाग जाया करती थी. इसी बात को लेकर वह कुछ दिनों से टेंशन में रह रहा था. मुहल्लेवासियों ने बताया कि पत्नी का मायके जाना ही उसे नागवार गुजरा और उसने फंदे से लटक अपनी जान दे दी. घटना के बाद से उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजीव गांधी फाउंडेशन के लेनदेन की होगी जांच: गृह मंत्रालय

Next Post

नौकरी की तलाश में मजदूरों का पलायन फिर शुरू

Next Post
नौकरी की तलाश में मजदूरों का पलायन फिर शुरू

नौकरी की तलाश में मजदूरों का पलायन फिर शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d