रांची: रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के तरंगा के निकट सोमवार को एक खेत में बने घर से दो लड़कों का शव बरामद किया गया. इनमें से एक नाबालिग है. एक युवक का शव खाट पर पड़ा मिला, तो दूसरे की लाश फांसी के फंदे में लटकती पायी गयी है. आशंका जाहिर की जा रही है कि दोनों की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गयी है.
मृतकों की पहचान कर ली गयी है और दोनों युवक आपस में दोस्त थे और गांव में खेती करते थे. हाल ही में उन दोनों ने मिलकर खेत में टमाटर लगाया था और तरबूज की फसल तैयार कर रहे थे. सुबह जब खेत के पास बने घर के पास ग्रामीण पहुंचे, तो दोनों का शव देखा.
घटना की सूचना के बाद ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. एक युवक के चेहरे पर खून के निशान भी मिले हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

