रवि सिंह,
गोरखपुर: उरुवा थाना क्षेत्र बथुआ गांव के मर्चा पुलिया के पास नाले में अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गयी. शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने जब पानी मे तैरता एक युवक का शव देखा तो इसकी तत्काल सूचना स्थानीय थाना उरुवा पर दिया.
मौके पर पहुंची उरुवा पुलिस ने जब शव की शिनाख्त कार्रवाई तो मृतक युवक की पहचान उरुवा थाना क्षेत्र के मरची गांव निवासी झकरी के 25 वर्षीय लड़के संदीप के रूप में हुई.
मृतक युवक के मौत को लेकर जनता कई तरह की आशंका ग्रामीण व्यक्त कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि नशे की हालत में पानी में गिर जाने के चलते संदीप की मौत हो गयी. वहीं कुछ ग्रामीण हत्या की भी आशंका जता रहे.
जानकारी के अनुसार, दिन मंगलवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए बाहर निकले थे, तभी किसी व्यक्ति की नजर पुलिया के नीचे पानी में तैरते शव पर गयी. कुछ ही देर में मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए. किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना स्थानीय थाना उरुवा पर दे दिया.
मौके पर पहुंची उरुवा पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

