मेदिनीनगर: पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजमहल गांव में महिला और उसके दो बच्चों का शव शनिवार सुबह एक कुएं से बरामद किया गया. बताया गया है कि महिला गुरुवार से ही लापता थी और आज सुबह शव कुएं के ऊपर तैरता देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

