रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के सरवल रिंग रोड के समीप से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है. स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की हत्या हुई है.
वहीं पुलिस के अनुसार युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है. युवक के शरीर में कई जगह चोट के निशान है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

