रांचीः राजधानी में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई है. पुंदाग ओपी क्षेत्र में युवक की हत्या कर उसके हाथ पैर बांध कर तालाब में फेंक दिया गया. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है.
मृतक टंडवा का रहनेवाला विकास भुइयां बताया जा रहा है. वह राँची में मजदूरी का काम करता था. पुंदाग ओपी प्रभारी घटनास्थल पर पर छानबीन कर रहे हैं. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा.

