BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अचार के डिब्बे में मिला मरा हुआ चूहा, कंपनी का पूरा स्टॉक सील

by bnnbharat.com
March 9, 2021
in समाचार
अचार के डिब्बे में मिला मरा हुआ चूहा, कंपनी का पूरा स्टॉक सील
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- मैनपुरी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) कार्यालय में सोमवार को दोपहर बाद एक युवक पैक अचार का डिब्बा लेकर पहुंचा. उसने डब्बे में चूहा होने की शिकायत की. डिब्बा खोलने पर उसमें मरा हुआ चूहा मिला. विभाग की टीम ने मिक्स्ड अचार के दो नमूने लेने के साथ ही पूरा स्टॉक सील कर दिया है.

शहर के बड़ा चौराहा स्थिब बाबा ब्रांड अचार की दुकान है. यहां से सोमवार दोपहर बाद नगला रते निवासी मुन्नालाल ने एक किलो मिक्स्ड अचार खरीदा था. कुछ देर बाद वह अचार का पैक डिब्बा लेकर कलक्ट्रेट स्थित एफएसडीए कार्यालय पहुंचा और अचार के डिब्बे में चूहा होने की बात कही.

अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल और खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसबी सिंह दुकान पर पहुंचे.यहां डिब्बा खोला गया तो उसमें मरा हुआ चूहा मिला. इस पर टीम ने इस डिब्बे को सुरक्षित करते हुए दो मिक्स्ड अचार के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं. दुकान पर उपलब्ध मिक्स्ड अचार का पूरा स्टॉक रिपोर्ट आने तक सील कर दिया है. इसकी बिक्री नहीं की जा सकेगी.

लापरवाही या कुछ और जानने में जुटा विभाग

अचार के डिब्बे में चूहा मिलने के बार एफएसडीए की टीम मामले की जांच में जुट गई है. विभाग को समझ नहीं आ रहा है कि लापरवाही के चलते अचार के डिब्बे में चूहा पैक हो गया या फिर इसके पीछे अन्य कोई राज है. इसकी जानकारी के लिए विभाग मामले की जांच कर रहा है.

अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत ने कहा कि अचार के डिब्बे में चूहा मिलने की शिकायत मिली थी. डिब्बा खोलने पर मृत चूहा निकला है, जांच के लिए अचार के दो नमूने भेजे गए हैं. साथ ही स्टॉक सील कर दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पश्चिम बंगाल : चुनाव प्रचार के बीच दक्षिण 24 परगना से 200 क्रूड बम बरामद

Next Post

जहरीली शराब से कोई हुई मौत तो, हो सकती है फांसी भी

Next Post
जहरीली शराब से कोई हुई मौत तो, हो सकती है फांसी भी

जहरीली शराब से कोई हुई मौत तो, हो सकती है फांसी भी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d