लोहरदगा: लोहरदगा से बड़ी खबर आ रही है की वहां सेन्हा बूटी पंचायत के मुखिया विष्णु उरांव पर जानलेवा हमला किया गया है. गांव के ही व्यक्ति ने भुजाली से वार कर विष्णु उरांव को जख्मी कर दिया है. विष्णु उरांव को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है.

