BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कारोबारी लड्डू मंगोतिया के भाई लोचन मंगोतिया पर जानलेवा हमला

by bnnbharat.com
June 14, 2020
in Uncategorized
कारोबारी लड्डू मंगोतिया के भाई लोचन मंगोतिया पर जानलेवा हमला

कारोबारी लड्डू मंगोतिया के भाई लोचन मंगोतिया पर जानलेवा हमला

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना अंतर्गत चौक बाजार के समीप शहर के चर्चित होटल अलकोर प्रकरण मामले में न्यायिक हिरासत में लिए गए कारोबारी लड्डू मंगोतिया के भाई लोचन मंगोतिया पर जानलेवा हमला किया गया. जिसमें लोचन मंगोतिया बुरी तरह से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. बताया जाता है कि हर दिन की तरह सुबह लोचन मंगोतिया द्वारा चौक बाजार स्थित दुकान खोला गया. साफ सफाई के बाद दुकान पर बैठकर वे अखबार पढ़ रहे थे, इसी बीच दो की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने उन पर भुजाली से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए. उनके सर में चोटें आयीं है. स्थानीय लोगों ने हमलावर को धर दबोचा जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस संबंध में घायल लोचन मंगोटिया ने बताया कि वे हमलावर को नहीं पहचानते हैं. हालांकि उन्होंने दूसरे हमलावर के संबंध में बताया कि वे हजारी सिंह प्रजापति हो सकते हैं. आपको बता दें कि ये वही हजारी सिंह प्रजापति है जिन्होंने न्यायिक हिरासत में लिए गए लड्डू मंगोलिया के खिलाफ करोड़ों रुपए के धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. वैसे उस मामले में लोचन मंगोटिया को भी आरोपी बनाया गया है. ऐसे में लोचन मंगोटिया द्वारा हजारी सिंह प्रजापति का नाम लिया जाना कई सवालों को जन्म दे रहा है. फिलहाल पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त भुजाली को भी जप्त कर लिया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झाड़-फूंक के बहाने ढोंगी ने 9 दिनों तक किया युवती से दुष्कर्म

Next Post

सड़कों की बदलेंगी सूरत, सरकार ने 241 करोड़ किये मंजूर

Next Post
सड़कों की बदलेंगी सूरत, सरकार ने 241 करोड़ किये मंजूर

सड़कों की बदलेंगी सूरत, सरकार ने 241 करोड़ किये मंजूर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d