BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

10 लाख में हुई थी दुर्लभ प्रजाति के सांप की डील, गिरफ्तार

by bnnbharat.com
November 7, 2020
in समाचार
10 लाख में हुई थी दुर्लभ प्रजाति के सांप की डील, गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दो सांप तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों सांप तस्करों को पुलिस ने शहर के महराजा होटल से गिरफ्तार किया है. वन प्रभागीय विभाग की रेंजर टीम ने एन्टीबोआ प्रजाति का एक दो मुंहा सांप भी बरामद किया है. गिरफ्तार में आये दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वो यह सांप प्रयागराज जिले से लेकर आए है और यहां उसकी डील 10 लाख रुपए में हुई थी.

जानकारी के मुताबिक, सांप की तस्करी करने वाले दोनों आरोपी आईटीआई के छात्र हैं. पहले छात्र की पहचान अमरेन्द्र के रूप में हुई है, जो मऊ से आईटीआई पास कर चुका है. वहीं मनोज गोरखपुर का रहने वाला है, जो अभी आईटीआई का छात्र है. बस्ती जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र से दो दुर्लभ प्रजाति के सांप के साथ दो तस्करों को वन विभाग टीम ने गिरफ्तार किया है.

दरअसल, ये दोनों तस्कर प्रयागराज जिले से रेड सेंड बोआ स्नैक को लेकर महाराजा होटल में डील करने पहुंचे थे. आज इन्हें रेड सेंड स्नैक की डिलीवरी देकर पार्टी से 10 लाख रुपए लेने थे, लेकिन वन विभाग की टीम ने इन्हें गिरप्तार कर लिया. दोनों युवक स्नैक करियर का काम करते थे. डिलीवरी देकर पैसे लेने में इन्हें अच्छे खासे पैसे मिलते थे. दोनो आईटीआई के छात्र हैं. इन्होंने यूट्यूब से जानकारी हासिल की और प्रयागराज से सांप को लेकर बेचने के फिराक में थे. तस्करों की फोन पर कस्टमर से डीलिंग भी हो गई थी.

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के जेल भेज दिया है. साथ ही पुलिस ने इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है. बता दें कि भारत में संरक्षित दो मुंहा सांप की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड है. अंतरराष्ट्रीय डिमांड के चलते इस सांप को विदेशों में करोड़ो रुपए में बेचा जाता है. सूत्रों की माने तो दो मुंहे सांप का इस्तेमाल विशेष रूप से तांत्रिक क्रियाओं में किया जाता है.

वहीं कुछ लोगों का ऐसा भी मानना है कि इन सांप को खाने से शारीरिक शक्ति और यौन शक्ति में बढ़ोतरी होती है. साथ ही एड्स जैसी खतरनाक बीमारी का भी इलाज इससे संभव है. हालांकि ऐसा होने के पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं हैं. लेकिन ऐसी किदवंतियों के चलते बड़े पैमाने पर इनकी तस्करी की जाती है. इस संबंध में जिला फारेस्ट अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि चीन, मलेशिया, सिंगापुर सहित विदेशों में स्किन और मेडीसिन के लिए भारी डिमांड रहती है. फिलहाल अभी इन दोनों तस्करो से पूछ ताछ जारी है.

https://bnnbharat.com/salute-to-the-spirit-of-the-young/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संतान ना होने पर पति-पत्नी में विवाद, जलाया जिंदा

Next Post

बड़ा फैसला: लाखों फर्जी और अवैध राशन कार्ड किए गए रद्द

Next Post
राज्य में 3 लाख से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड मिलना पूर्व मंत्री के छवि पर सवालिया निशान: हंदू भगत

बड़ा फैसला: लाखों फर्जी और अवैध राशन कार्ड किए गए रद्द

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d