BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकारी कर्मचारियों का बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

by bnnbharat.com
February 9, 2021
in समाचार
सरकारी कर्मचारियों का बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जल्द ही बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के तहत मोदी सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स ऐलान के बाद महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है. बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से पटरी से उतर चुकी अर्थव्यवस्था को देखते हुए सरकार ने अप्रैल 2020 से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को रोक रखा है. वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है. हालांकि सरकार की ओर से इसको लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

सरकार के इस कदम से केंद्र सरकार के 50 लाख कर्मचारियों 61 लाख पेंशनर्स को फायदा होने की संभावना है. बता दें कि मौजूदा समय में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 17 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है डीए में बढ़ोतरी के बाद यह 21 फीसदी हो जाएगा.

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की बात कही थी. हालांकि कोरोना की वजह से इस फैसले को जुलाई 2021 तक के लिए टाल दिया था. कोरोना संकट कुछ कम होने की वजह से अब सरकारी कर्मचारियों की निगाहें सरकार के कदमों पर टिकी हुई हैं. गौरतलब है कि अप्रैल 2020 में महंगाई भत्ते को फ्रीज कर दिया गया ता.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Department of Expenditure के ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार 1 जुलाई 2020 1 जनवरी 2021 से मिलने वाले महंगाई भत्ते DR की अतिरिक्त किस्त का भुगतान कर्मचारियों को नहीं होगा. बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आखिरी बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 1 जनवरी 2020 से प्रभाव में आई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय केंद्रीय मंत्रिमंडल के द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने की मंजूरी दी थी. हालांकि अप्रैल में इस बढ़ोतरी को रोकने का फैसला किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महंगाई भत्ते डीआर पर रोक लगाने से सरकार को काफी बचत होने की उम्मीद जताई जा रही है.

वहीं दूसरी ओर 2021-22 उससे पहले के कारोबार वर्ष में सरकार को करीब 37,530 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है. बता दें कि सरकार के द्वारा साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है. गौरतलब है कि आखिरी बार जनवरी 2020 में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का प्रस्ताव आया था कैबिनेट ने मार्च 2020 में इसे पास कर दिया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन

Next Post

PM किसान योजना के तहत बंगाल के किसानों को पैसा नहीं दे रही केंद्र सरकार: ममता बनर्जी

Next Post
देश में होनी चाहिए 4 रोटेटिंग राजधानियां, सिर्फ एक कैपिटल सिटी क्यों रहे: ममता बनर्जी

PM किसान योजना के तहत बंगाल के किसानों को पैसा नहीं दे रही केंद्र सरकार: ममता बनर्जी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d