गुमला: गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के चपका गांव में हुई. जहां कारी उरांव की मौत कुंआ में गिरकर डूबने से हो गयी. घटना के संबंध में मृतक की बेटी कलावती कुमारी ने बताया कि उनके पिताजी गुरुवार को शादी में गये हुए थे. शादी होने के बाद जब वह देर रात घर आ रहे थे, तो अंधेरे में उन्हें कुंआ का पता नहीं चला.
वह कुंआ में गिर गये. जहां डूबने से उनकी मौत हो गयी. रविवार को जब ग्रामीणों ने उस कुंआ के पास से गुजर रहे थे तो देखा कि उसमें एक शव तैर रहा है. उसे निकालने पर मेरे पिता कारी उरांव के रूप में उसकी शिनाख्त हुई.

