BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शराब पीने से हुई मौत, सुप्रीम कोर्ट ने बीमा का दावा किया खारिज

by bnnbharat.com
March 23, 2021
in समाचार
शराब पीने से हुई मौत, सुप्रीम कोर्ट ने बीमा का दावा किया खारिज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः  सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है. न्यायालय ने एक शख्स की कानूनी उत्तराधिकारी के बीमा दावे को खारिज कर दिया. जिसकी मृत्यु काफी शराब पीने के बाद दम घुटने से हुई थी. अदालत ने कि यह कोई हादसा नहीं है, इसलिए इंश्योरेंस का भुगतान नहीं किया जा सकता. जस्टिस एम.एम. शांतनगौदर और जस्टिस विनीत सरन की पीठ ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के आदेश को बरकरार रखा है. जिसमें कहा गया है कि बीमा नीति के तहत इस तरह के केस में मुआवजा देने का कोई संवैधानिक प्रावधान नहीं है.

पीठ ने कहा कि 24 अप्रैल 2009 को राष्ट्रीय आयोग ने जो फैसला सुनाया था, उसे बरकरार रखा जाएगा. बता दें हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम में तैनात एक चौकीदार की बेहद शराब पीने से मौत हो गई थी. इसके बाद उनके परिवारवालों ने याचिका दाखिल कर मुआवजे की मांग की थी.

दरअसल यह घटना साल 1997 की है. शिमला में तैनात चौकीदार की मौत 7-8 अक्टूबर की मध्य रात हो गई थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसकी मृत्यु का कारण ज्यादा शराब पीने और दम घुटने को बताया गया. इस केस में राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण के फैसले के बाद परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. हालांकि सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया कि इस तरह का निधन दुर्घटना ही श्रेणी में नहीं आती है. बीमा नीति के तहत इंश्योरेंस कंपनी का मुआवजा देने का दायित्व नहीं बनता है.

बता दें देश में जहरीली शराब पीने से हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है. हाल ही में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से इस तरह का मामला सामने आया है. यहां जहरीली शराब पीने से सात लोगों ने अपनी जान गंवा दी. इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी समेत 4 को निलंबित कर दिया गया है. वहीं प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में शराब से 13 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की लोन मोरेटोरियम पॉलिसी पर दखल देने से इनकार किया

Next Post

असम से गुमला लौटने के दौरान ट्रेन में बिछड़ गए थे माता-पिता से बच्चे, 7 साल से बिछड़े पांच बच्चे आज मिलेंगे पिता से

Next Post
असम से गुमला लौटने के दौरान ट्रेन में बिछड़ गए थे माता-पिता से बच्चे, 7 साल से बिछड़े पांच बच्चे आज मिलेंगे पिता से

असम से गुमला लौटने के दौरान ट्रेन में बिछड़ गए थे माता-पिता से बच्चे, 7 साल से बिछड़े पांच बच्चे आज मिलेंगे पिता से

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d