काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव लिया कब्जे में
सिमडेगा:- रेंगारिह थाना क्षेत्र के पाइकपारा में आज एक आक्रोशित भैंसा ने जगरनाथ मांझी और उसके पुत्र नारायण मांझी को पटक कर मार डाला.
घटना के संदर्भ में बताया जा रहा कि घटना के बाद भैंसा दोनो शवों के इर्द-गिर्द मंडराता रहा और ना तो किसी ग्रामीण को और ना हीं किसी पुलिस वाले को शव के करीब जाने दे रहा था. पुलिस काफी देर तक शव को कब्जे में लेने का प्रयास कर रही थी. लेकिन भैंसा नजदीक जाने वालो पर भी कर रहा था हमला. काफी मशक्कत के बाद अब दोनों शव पुलिस के कब्जे में आ गया है.
पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है.

