बिहार: बिहार के राज्यपाल रह चुके मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन मंगलवार की सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे.
इसकी जानकारी उनके पुत्र व उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन ने ट्वीट कर दी. लालजी टंडन साल 2018 में बिहार के राज्यपाल बनाए गए थे.
वे बिहार में 2019 में मय प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने तक रहे. उनके निधन पर बिहार में कई नेताओं ने शोक व्यक्त करे हुए इसे राजनीति के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है.
लालजी टंडन अगस्त 2018 में बिहार के राज्यपाल बनाए गए थे. बिहार में उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए कई बड़े फैसले लिए. बाद में वे मध्य प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए.

