रांची: झारखंड की राजधानी रांची के हिन्दपीढ़ी इलाके में रहने वाले कोरोना संक्रंमित एक 56 वर्षीय व्यक्ति ने इलाज के क्रम में आज दम तोड़ दिया. मौत की खबर मिलने के बाद हिन्दपीढ़ी से सटे इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं अन्य हिस्सों में भी रहने वाले लोग सावधान हो गये है.
Also Read This: आलमगीर, बन्ना व इरफान की बजाय भाजपा नेता जनता की चिंता करें: आलोक कुमार दूबे
कोरोना महामारी से भयभीत नजर आ रहे राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर रहने वाले एक 60 वर्षीय जलालुद्दीन खान रविवार को को स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और कोविड टीम खेलगांव स्थिति क्वॉरेंटाइन सेंटर ले गयी. मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध का तिलैया का ट्रेवल हिस्ट्री है और वह एक पेश से कोयला ट्रक का चालक है. मालूम हो कि झारखंड में लगातार बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या के कारण सरकार और प्रशासन हर एहतियात बरत रही है. इसी को लेकर स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुये संदिग्ध को खेलगांव स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती कराया है.
Also Read This: कोरोना का खौफ: 234 डॉक्टर्स ड्यूटी से गायब, मचा हड़कंप

