धनबाद: धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के चोपड़ा कॉलोनी स्थित तालाब में गुरुवार को नहाने के क्रम में दो युवको की मौत हो गई जबकि सात अन्य को सकुशल बचा लिया गया.
बताया जा रहा है कि कॉलोनी के 9 युवक नहाने के लिए पास के ही तालाब में गए थे, जिसमें इंजीनियरिंग के छात्र अभिषेक सिंह और उसके साथी सुमित तांती की डूबने से मौत हो गई. मृतक सुमित की मां का एक माह पहले ही देहांत हुआ था.

