BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 700 के पार पहुंचा, सबसे अधिक स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में हुई मौत

by bnnbharat.com
September 30, 2020
in समाचार
वायरस के संपर्क में बॉलीवुड: बच्चन परिवार के बाद अब इस एक्ट्रेस को हुआ कोरोना
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में कोरोना वारयस से मरने वालों का आंकड़ा 700 के पार पहुंच गया है. सबसे ज्यादा मौतें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के गृह जिले जमशेदपुर में हुई है. जमशेदपुर में 298 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है. जबकि राजधानी रांची में 112 लोगों की और धनबाद में 62 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. इन तीन शहरों में सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स, एमजीएम और पीएमसीएच हैं. जहां कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. साथ ही जमशेदपुर में टीएमएच को भी कोविड सेंटर बनाया गया है. धनबाद में सेंट्रल हॉस्पिटल को भी कोविड सेंटर बनाया गया है. जमशेदपुर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का गृह जिला भी है. वे जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस के विधायक हैं. मंत्री लगातार जमशेदपुर में बैठकें भी करते रहे हैं.

29 सितंबर की रात नौ बजे जारी आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक अब तक राज्य में 82540 पॉजिटिव केस मिले हैं. जबकि 69 हजार 998 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं. अभी एक्टिव यानी सक्रिय केस की संख्या 11942 है. राहत की खबर यह भी है कि राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 84.67 प्रतिशत हो गया है. जबकि देश में रिकवरी रेट 83 प्रतिशत हो गया है. सबसे कम पाकुड़ में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हुई है. हजारीबाग में 23 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा.

हालांकि कोरोना की जांच की रफ्तार बढ़ाई गई है. रांची में लगातार मास ड्राइव चलाया जा रहा है. जब कि कई जगहों पर स्टैटिक जांच केंद्र स्थापित किए गए हैं. दुमका और पलामू में जांच की सुविधा बहाल की गई है.

निजी लैब में जांच की दर 1500 रुपए तय किए जाने से जांच के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है. अब तक 22 लाख 13350 सैंपल की जांच पूरे राज्य में की गई है.

गौरतलब है कि झारखंड में कोरोना से पहली मौत 9 अप्रैल को बोकोरो में हुई थी. लगभग 70 साल का बुजुर्ग मरीज बोकारो जिले में गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म के रहने वाले थे. पिछले तीन महीने में मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है. 12 जुलाई की रात दस बजे जारी आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक पूरे राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 202 थी. इसके बाद 80 दिनों में 498 लोगों की जान गई. झारखंड में कोराना का ग्रोथ रेट 1.57 प्रतिशत पर है. जबकि देश में यह 1.41 प्रतिशत पर है. जुलाई महीने की पहली तारीख को तमाम आंकड़े बता रहे थे कि राज्य कोरोना के जद से तेजी से बाहर निकल रहा है. लेकिन बाद में कोरोना ने पलट कर लपेटना शुरू कर दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पैरोल पर जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री एनोस एक्का

Next Post

रंजन यादव धुर्वा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोनीत

Next Post
रंजन यादव धुर्वा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोनीत

रंजन यादव धुर्वा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोनीत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d