वॉशिगंटन: दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है. ऐसे में अब तक इस वायरस से पूरे विश्व में 8.01 करोड़ लोग संक्रमित हो गए है. जबकि 17.56 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. हालांकि राहत की बात ये है कि दुनियाभर में कोरोना को मात देकर अब तक 5.64 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं. भारत संक्रमित लोगों की संख्या के लिहाज से दूसरे नंबर पर है, जबकि अमेरिका पहले स्थान पर है.
· अमेरिका में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,87,06,027 हुई.
· भारत में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,01,46,845 हो गई है, यहां संक्रमण की जद आने से अब तक 1,47,092 लोगों की मौत हो चुकी है.
· पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4,67,222 हो गई है.
· नेपाल में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,56,592 हो गया है.
· जापान में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,10,769 हो गया है.

