BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

असम में बाढ़ से दिमागी बुखार का कहर

by bnnbharat.com
July 24, 2019
in समाचार
असम में बाढ़ से दिमागी बुखार का कहर
Share on FacebookShare on Twitter

बाढ़ पीडि़त असम में जापानी दिमागी बुखार (इंसेफलाइटिस) का प्रकोप भी गहराता जा रहा है। आलम यह है कि प्रदेश में इस महीने की शुरुआत से अब तक दिमागी बुखार से मरने वालों की संख्या 110 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले तीन दिनों में ही नौ लोग इस बुखार का शिकार हो गए हैं। भीषण बाढ़ के कारण असम में लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। बड़ी संख्या में लोगों की जान जा चुकी है। लाखों लोग राहत शिविरों में किसी तरह समय बिता रहे हैं। इस बीच बाढ़ पीडि़त लोगों को दिमागी बुखार की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

पिछले तीन दिनों में दिमागी बुखार के कारण ग्वालपाड़ा में तीन, सोनितपुर में दो तथा बारपेटा, धुबरी, बोंगईगांव व कोकराझार में एक-एक की मौत हुई है। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। बुलेटिन के अनुसार, इस महीने की शुरुआत से अब तक 477 लोगों में दिमागी बुखार की पुष्टि हुई है। पिछले तीन दिनों में ही 38 नए मामले सामने आए हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इमरान खान ने किया सबसे बड़ा खुलासा

Next Post

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट

Next Post
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d