BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

7 जनवरी को जारी होगा निर्भया के चारों दोषियों का डेथ वारेंट

by bnnbharat.com
January 3, 2020
in Uncategorized
7 जनवरी को जारी होगा निर्भया के चारों दोषियों का डेथ वारेंट

7 जनवरी को जारी होगा निर्भया के चारों दोषियों का डेथ वारेंट

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍लीः  नए साल की शुरुआत ‘निर्भया’ गैंगरेप के दोषियों की जिंदगी के अंत को बेहद करीब ले आई है. उनके लिए तिहाड़ में फांसी का फंदा तैयार है. 7 जनवरी को तय हो सकती है कि इन दरिंदो की  फांसी की तारीख .

यह कहना है अधिवक्‍ता राजीव मोहन का जो मामले में अभियोजन पक्ष के वकील हैं. राजीव मोहन के मुताबिक, दोषियों को अपनी सजा के खिलाफ अपील या राष्ट्रपति के पास दया याचिका दायर करने का पर्याप्त समय दिया जा चुका है.

उन्होंने कहा कि अदालत बिना किसी अड़चन के अब चारों दोषियों के नाम पर डेथ वॉरंट जारी कर सकती है. फांसी की सजा के खिलाफ दोषियों की कोई अपील कहीं भी पेंडिंग नहीं है. उन्हें हर कानूनी विकल्प के इस्तेमाल के लिए वाजिब समय दिया जा चुका है.

उन्‍होंने बताया कि राष्ट्रपति के पास दया याचिका दायर करने के ल‍िए दी गई अवधि भी पूरी हो चुकी है. इसीलिए अदालत 7 जनवरी को ही उन्हें फांसी पर चढ़ाने का वॉरंट जारी कर सकती है.

जहां तक क्यूरेटिव पिटिशन (सुधारात्मक याचिका) की बात है तो वह डेथ वॉरंट जारी होने के बाद भी दायर हो सकती है.

उस पर सुनवाई की मंजूरी मिलने पर डेथ वॉरंट के एग्जिक्यूशन पर अपने आप रोक लग जाएगी. लेकिन, विकल्प मौजूद होने के आधार पर डेथ वॉरंट को जारी होने से नहीं रोका जा सकता. बता दें कि पीड़ित के पैरंट्स ने दोषियों के लिए डेथ वॉरंट जारी करने की जो मांग की है.

उस पर आगे की सुनवाई के लिए 7 जनवरी की तारीख पहले से तय है. इससे जेल में बंद चारों दोषियों की नींद भले उड़ी हो पर उनके वकील एपी सिंह आश्वस्त हैं.

सिंह को उम्मीद है कि महज इस जवाब के आधार पर ही उस दिन भी मौत की तारीख तय किए बिना अदालत की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

8.53 करोड़ रुपये का ड्रग त्रिपुरा में हुआ जब्त, भेजा जा रहा था बांग्लादेश

Next Post

पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, LOC पर माइन ब्लास्ट, लेफ्टिनेंट सहित 4 जवान घायल

Next Post
पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, LOC पर माइन ब्लास्ट, लेफ्टिनेंट सहित 4 जवान घायल

पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, LOC पर माइन ब्लास्ट, लेफ्टिनेंट सहित 4 जवान घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d