नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के जींद में किसान महापंचायत को संबोधित किया. इस दौरान सीएम केजरीवाल ने किसान आंदोलन में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी.
महापंचायत में केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि मुझे तब तक मौत नहीं आएगी, जबतक मैं भारत को एक विकसित देश नहीं बना देता.
देश को विकसित बनाने के लिए केजरीवाल ने कहा कि भारत को नंबर वन बनाना है और भगवान से मैंने सेटिंग कर ली है कि मौत तब तक नहीं आएगी जब तक अपने भारत को विकसित देश नहीं बनाऊंगा.
इसके साथ ही केजरीवाल ने किसानों के साथ खड़े रहने की बात कही और यह भी कहा कि दिल्ली सरकार की जो शक्तियां कम की गई हैं, उसकी वजह यही है कि अरविंद केजरीवाल किसानों के साथ है.
केजरीवाल ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के 9 बड़े बड़े स्टेडियम देखे. यह केंद्र सरकार ने षड़यंत्र रचा की स्टेडियम को जेल बना देंगे, लेकिन कानून में लिखा था कि इस का फैसला राज्य सरकार का होगा. केजरीवाल ने किसानों को बताया कि उनपर बहुत दबाव डाला गया, लेकिन वह नहीं माने और फाइल रिजेक्ट कर दी

