BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बहस बेकार, सभी को लगे कोरोना टीका: राहुल गांधी

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
राहुल गांधी ने वायनाड में ट्रैक्टर चलाकर किसानों के किया समर्थन
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण पर रोकथाम के लिए सरकार ने वैक्सीन अभियान को तेज कर दिया है. लेकिन अब टीकाकरण के लिए उम्र को लेकर सरकार पर सवाल खड़े होने लगे हैं.

देश में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने मांग की है कि अब 18 साल की उम्र से ज्यादा लोगों को भी टीकाकरण में शामिल कर लिया जाए. इस बीच टीकाकरण को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है.

राहुल गांधी ने आज ट्वीट करके कहा है, ”जरूरतों और इच्छाओं पर बहस करना बकवास है. देश के हर नागरिक को सुरक्षित जीवन जीने का हक है.”

केंद्र सरकार ने बताया है कि टीकाकरण में उम्र निर्धारित करने का लक्ष्य सबसे जोखिम वाले लोगों को सुरक्षित करना है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि कई लोग पूछ रहे हैं कि सरकार 18 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए टीकाकरण क्यों नहीं खोल रही है. उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों में भी चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण अभियान चलाया गया है.

भूषण ने कहा, ”बुनियादी लक्ष्य टीकाकरण के जरिए मृत्यु को घटाना है. दूसरा लक्ष्य हमारे स्वास्थ्य तंत्र की सुरक्षा करना है. अगर स्वास्थ्यकर्मी, डॉक्टर, नर्स, पारामेडिकल कर्मी और अन्य कर्मी बीमार हो गए तो अस्पतालों में कौन काम करेगा? इसलिए किसी भी देश में सबसे मुख्य लक्ष्य सबसे जोखिम वालों को सुरक्षित करना है. टीका जो लेना चाहते हैं उनके टीकाकरण का नहीं, बल्कि जिन्हें ज्यादा जरूरत है उन्हें टीका देने का लक्ष्य है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कमजोर ट्रेनिंग और बीमा कंपनी की चेतावनी, यात्री जहाज एमएस स्कैंडिनेवियन स्टार ने सभी को हल्के में लिया, आग लगी तो मारे गए 159 लोग

Next Post

खूनी खेल: प्रेम संबंध में महिला की चाकू गोदकर हत्या, चीख रहे थे दो मासूम

Next Post
प्रेमी ही निकला प्रेमिका का कातिल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

खूनी खेल: प्रेम संबंध में महिला की चाकू गोदकर हत्या, चीख रहे थे दो मासूम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d