गुमला(सिसई): शहीद तेलंगा खड़िया जयंती नौ फरवरी को मयूरी ट्रस्ट द्वारा मुरगू गांव में मनाया जाएगा. यह जानकारी मयूरी ट्रस्ट के समन्वयक बसंत गुप्ता ने दी.
उन्होंने कहा कि शहीद तेलंगा खड़िया की जन्म स्थली मुरगु में नौ फरवरी को वीर शहीद तेलंगा खड़िया की जयंती भव्य रूप से मनाया जाएगा.
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा क्षेत्र के विधायक जिगा सुसारन होरो उर्फ जिगा मुंडा को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है.

