Ranchi:-जलडेगा प्रखंड के झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष समिति सदस्यों का बैठक मसकल्यान समद की अध्यक्षता में किया गया.
बैठक में झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग खोलवाने के विषय में कई बिंदुओं पर चर्चा किया गया, साथ ही 3 जनवरी 2021 को विलियम चौक में जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनाने पर भी निर्णय हुआ. बैठक में सभी आंदोलनकारी साथियों के बीच पहचान पत्र वितरण किया गया.
कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर झारखंड आंदोलनकारी के प्रखंड अध्यक्ष मसकल्यान समद ने सभी आंदोलनकारी साथियों को 3 जनवरी 2021 को दोपहर 12 बजे तक विलियम चौक में आने का आग्रह किया है.
