BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हिंदपीढ़ी को पूर्ण रूप से कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने का फैसला

28 दिनों से नहीं मिला है कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज

by bnnbharat.com
June 1, 2020
in Uncategorized
हिंदपीढ़ी को पूर्ण रूप से कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने का फैसला
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोविड-19 के संभाव्य प्रसार को रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हिंदपीढ़ी को कंटेनमेंट क्षेत्र से मुक्त करने के संबंध में रविवार को उपायुक्त रांची की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई. आयोजित बैठक में सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक हिंदपीढ़ी के सभी क्षेत्रों को कंटेनमेंट क्षेत्र से मुक्त करने का फैसला किया गया.

आयोजित बैठक में हिंदपीढ़ी को पूर्ण रूप से कंटेनमेंट क्षेत्र से मुक्त करने के संबंध में विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया. 27 मई को हिंदपीढ़ी के कई क्षेत्रों को कंटेनमेंट ज़ोन से मुक्त कर दिया गया था. आज बचे हुए क्षेत्रों के बारे में फैसला लिया गया. सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक ऐसे क्षेत्र जहां 28 दिनों तक कोई भी मामला सामने नहीं आया हो उस क्षेत्र को कंटेनमेंट ज़ोन से मुक्त करने की अनुशंसा की गई है.

जिला आपदा प्रबंधन समिति के समक्ष पेश किए गए रिपोर्ट के मुताबिक हिंदपीढ़ी के क्षेत्र में आखिरी बार कोई मामला 28 दिन पहले सामने आया था. इसके अतिरिक्त पूरे क्षेत्र में मेडिकल स्क्रीनिंग का कार्य भी पूरा कर लिया गया है. ऐसे संभावित लोग जिनमें कोरोना जैसे लक्षण पाए गए थे, उन सभी के रिपोर्ट भी नेगेटिव पाए गए हैं. अतः 28 दिनों तक हिंदपीढ़ी के वैसे क्षेत्र जो अभी तक कंटेनमेंट ज़ोन के तहत सील क्षेत्र में मार्कड थे, उनमें कोई मामला देखने को नहीं मिला है. जिसके आधार पर बचे हुए पूरे क्षेत्र को भी अब सील एरिया से मुक्त किया जाता है.

बैठक के उपरांत उपायुक्त राय महिमापत रे ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि, “हिंदपीढ़ी को कंटेनमेंट ज़ोन से मुक्त किए जाने के बाद लॉकडाउन के सभी नियम वहां शहर के अन्य हिस्सों की तरह लागू रहेंगे. कोई भी लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन ना करें. इससे आप खुद की और दूसरों की सुरक्षा भी कर पाएंगे. सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण अनुपालन सभी पब्लिक प्लेस पर लागू होगा.“

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

19 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, संख्या बढ़कर हुई 613

Next Post

फार्मा उद्योग को पूरा सहयोग देगी सरकार: पीयूष गोयल

Next Post
फार्मा उद्योग को पूरा सहयोग देगी सरकार: पीयूष गोयल

फार्मा उद्योग को पूरा सहयोग देगी सरकार: पीयूष गोयल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d