रांची: बिहार के बेलागंज में डॉ. उज्जवल कुमार जी के आवासीय परिसर में अनुसूचित जाति व अन्य कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए शुरू किये गये मस्ती की पाठशाला के सफल संचालन के लिए रांची के पंडरा स्थित काला झंडा शनि मंदिर सहयोग करेगा.
मस्ती की पाठशाला में अभी कुल 25 छात्र हैं. यहां अभी कक्षा 1 से कक्षा 5 तक की शिक्षा दी जा रही है. इन सभी 25 छात्रों को पाठ्य – पुस्तक, कॉपी व पेन-पेन्सिल, काला झंडा शनि मंदिर पंडरा, रांची की ओर से आज प्रदान किया गया.
इन बच्चों को पढ़ाई के लिए आगे भी जरूरत अनुसार काला झंडा शनि मंदिर पंडरा, रांची सहयोग करेगा.

