रांची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस समन्वयक दल की एक बैठक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन, रांची में सम्पन्न हुई.
बैठक में समन्वय दल के संयोजक व प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा, सदस्य रवीन्द्र सिंह, भी0 पी0 शरण, अमूल्य नीरज खलखो एवं सतीश पॉल मुंजनी उपस्थित थे.
बैठक में निर्णय लिया गया कि समन्वयक दल द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे मजदूरों, कामगारों एवं छात्रों की सूची राज्य सरकार के मुख्य सचिव से पूर्वाह्न 11.30 बजे मिलकर सौंपा जायेगा.

