रांची:- झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा झारखंड के आदिवासियों के मसीहा, महानायक स्वर्गीय कार्तिक उरांव की जयंती कल दिनांक 29 अक्टूबर को कांग्रेस भवन में धूमधाम से आयोजित की जाएगी। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव उपस्थित रहेंगे.
स्वर्गीय कार्तिक उरांव की जयंती के अवसर पर प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी आदिवासी समाज में महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले प्रमुखों को सम्मानित करेगी.
महान सांस्कृतिक विरासत के अग्रज मुकुंद नायक, पद्मश्री सीमेन उराँव, समाजिक योद्धा अरुण तिर्की, सजीव टोप्पो, विपुल नायक ,खेलकूद के क्षेत्र में पुष्पा दास को सम्मानित करेगी.
जयंती समारोह की सफलता को लेकर प्रोफेशनल कांग्रेस की बैठक आदित्य विक्रम जयसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ,लाल किशोर नाथ शाहदेव,डॉ राजेश गुप्ता छोटू उपस्थित थे.
बैठक की अध्यक्षता करते हुए आदित्य विक्रम जयसवाल ने बताया कि कल दिनांक 29 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11ः45 बजे स्वर्गीय कार्तिक उरांव जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी एवं दीप प्रज्ज्वलित कर जयंती समारोह का उद्घाटन किया जाएगा. स्वर्गीय कार्तिक उरांव की झारखंड के आदिवासियों के लिए किए गए कार्यों पर व्याख्यान होगा एवं कई आदिवासियों के अगवा प्रमुखों को सम्मानित किया जाएगा.आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा की कार्तिक उरांव के कार्य एवं उनकी पहचान को जिंदा रखना एवं उनके पदचिन्हों पर चलना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और खासकर युवा वर्ग में उनके अध्ययन एवं शोध को पहुंचाना अति आवश्यक है.
बैठक में एनएसयूआई के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर अमरजीत सिंह,कांग्रेस नेता फिरोज रिजवी मुन्ना, देवजीत देवघरिया,आसिफ जियाउल,कृष्णा सहाय ,अनिल सिंह, राहुल राय ,अमरजीत सिंह, राजीव चौरसिया, प्रेम कुमार, गौरव आनंद, बब्ला कुमार, इरफान खान,सादिक अली आदि उपस्थित थे.

