BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन समीक्षा के बाद सिनेमाघरों को खोलने का निर्णय: जावड़ेकर

by bnnbharat.com
June 3, 2020
in Uncategorized
लॉकडाउन समीक्षा के बाद सिनेमाघरों को खोलने का निर्णय: जावड़ेकर

लॉकडाउन समीक्षा के बाद सिनेमाघरों को खोलने का निर्णय: जावड़ेकर

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन को देखते हुए बन्द सिनेमाघरों को फिर से खोलने के बारे में स्थिति की समीक्षा कर विचार करने का आश्वासन दिया है और सिनेमा उद्योग से जुड़े लोगों की समस्याओं को सुलझाने के बारे में करवाई करने का भरोसा दिया है.

मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को यहां भारतीय सिनेमा उद्योग से जुड़े सभी प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस से बात करते हुए यह आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि, जून के बाद स्थितियों की समीक्षा करने के बाद ही सिनेमा घरों को फिर से खोलने के बारे में विचार किया जाएगा.

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फिल्म उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों की सारी समस्याओं को गौर से सुना और उन्हें कहा कि, उन्होंने जो मांगे उठाई हैं उसके बारे में विभिन्न मंत्रालयों से राय विमर्श कर कोई निर्णय किया जाएगा.

वार्ता के दौरान सिनेमा उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने तीन साल के लिए ब्याज मुक्त कर देने, आयकर में कटौती करने और बिजली शुल्क औद्योगिक दर पर करने तथा अन्य आर्थिक सहायता देने की मांग की.

प्रकाश जावेड़कर ने कहा कि, आज भारत में 950 से अधिक सिनेमा बन रहा है और हर दिन टिकटों से ही 30 करोड़ की आमदनी हो रही है. ऐसे में सिनेमा उद्योग की रक्षा करना जरूरी है, लेकिन लॉकडाउन की स्थितियों की समीक्षा करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा और इस से पहले सभी सम्बद्ध मंत्रालयों की राय ली जाएगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

JK: पुलवामा के कंगन इलाके में एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Next Post

ऑउटडोर गेम्स की अनुमति देनी चाहिए: अर्जुन मुंडा

Next Post
ऑउटडोर गेम्स की अनुमति देनी चाहिए: अर्जुन मुंडा

ऑउटडोर गेम्स की अनुमति देनी चाहिए: अर्जुन मुंडा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d