BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड टेस्टिंग और वैक्सिनेशन की गति को तेज करने का निर्णय

by bnnbharat.com
February 21, 2021
in समाचार
झारखंड के पांच जिलों में कल से कोरोना टीकाकरण का ड्राइ रन

Close-up medical syringe with a vaccine.

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर:- उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जिला कोविड वैक्सिन टॉस्क फोर्स व जिला सर्विलांस कमिटि की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी. इस दौरन उपायुक्त ने प्रथम चरण में चल रहे वैक्सिनेशन की प्रक्रिया व वैक्सिन लेने वाले स्वास्थ्य कर्मियों, चिकित्सकों के स्वास्थ्य स्थिति से अवगत हुए. साथ हीं कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निदेशित किया कि जिले में कोविड टेस्टिंग व वैक्सिनेशन की गति को बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि सही तरीके से मॉनिटरिंग किया जा सके. वर्तमान में सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बाद स्कूल, कॉलेज व अन्य सार्वजनिक स्थल आदि पूर्ण रूप से खुल जायेंगे. ऐसे में आवश्यक है कि बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाय. साथ हीं कोविड टेस्टिंग को गति देने के उदेश्य से सभी सरकारी कार्यालयों के अलावा थाना, स्कूल, मंदिर, नगर निगम, बैंक, पुलिस लाईन, बस स्टैंण्ड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कैम्प का आयोजन कर कोविड टेस्टिंग की व्यवस्था की जाय, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच की जा सके. 

इसके अलावे समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने प्रथम चरण के पश्चात द्वितीय चरण में वैक्सिन देने की तैयारियों व अन्य व्यवस्थाओं से अवगत हुए. साथ हीं  नगर निगम के सफाई मित्रो व जिला समाज कल्याण विभाग के कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविका, सहायियों को वैक्सिन देने की तैयारियों के अलावा द्वितीय चरण में कर्मियों व अधिकारियों को दिये जाने वाले वैक्सिन के अलावा सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन के अनुसार किये जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कोविड संक्रमण को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में मास्क की अनिवार्यता को पूर्ण रूप से लागू करें. साथ हीं बिना मास्क के कार्यालय में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति न दी जाय.

बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावे सिविल सर्जन डॉ0 एस के मेहरोत्रा, अपर समाहर्ता   चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, डीआरडीए निदेश  नयनतारा केरकैट्टा, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी   रवि कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी  परमेश्वर मुण्डा, जिला शिक्षा अधीक्षक   बीना कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी   माधुरी कुमारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कनक कुमारी तिर्की, अस्पताल उपाधीक्षक   मंजूला मुर्मू, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी   राजीव रंजन, प्रतिनियुक्त पदाधिकारी जिला जनशिकायत कोषांग डॉ0 सुनील तिवारी व श्री सत्येन्द्र चौधरी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमारी विद्यार्थी, आईएमए के प्रतिनिधि एवं सभी प्रखण्डों के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, चिकित्सक व संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष शपथ कार्यक्रम का होगा आयोजनः-उपायुक्त

Next Post

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सहयोग राशि को लेकर अभियान

Next Post
रिपब्लिक डे परेड में इस बार राम मंदिर की झांकी, अयोध्या पर होगी UP की थीम

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सहयोग राशि को लेकर अभियान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d