BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नए सत्र के सदस्यता अभियान में तेजी लाने का निर्णय

by bnnbharat.com
October 18, 2020
in समाचार
नए सत्र के सदस्यता अभियान में तेजी लाने का निर्णय
Share on FacebookShare on Twitter

जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,

प्रयागराज: देशभर के संपादकों पत्रकारों और पत्रकार संगठनों के साझा मंच के रूप में विगत दो दशक से सक्रिय भारतीय राष्ट्रीय पत्रकारिता महासंघ की ऑनलाइन बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें वर्ष 2021 के लिए सदस्यता अभियान में तेजी लाने,  उत्तर प्रदेश को पांच परिक्षेत्रों में विभक्त कर के प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त करने तथा आगामी 26 अक्टूबर 2020 को अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के जन्मदिन पर महासंघ के प्रकोष्ठ प्रभारियों और सहायक प्रभारियों की घोषणा किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय शामिल है. 

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई ऑनलाइन बैठक में उपरोक्त निर्णय के अलावा आगामी 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर महासंघ द्वारा अपने सक्रिय पदाधिकारियों को लेखनी सम्मान से अलंकृत करने का भी निर्णय लिया गया.

बैठक में अनुशासन और जांच प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी जगदंबा प्रसाद शुक्ला के इस प्रस्ताव पर आम सहमति बनी कि प्रतिवर्ष माघ मेले में आयोजित सम्मेलन से पूर्व संवाददाता डायरी और परिचय पत्र बनाने के लिए अभी से सक्रिय होकर कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाए.

उत्तर प्रदेश इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष मथुरा प्रसाद धुरिया के संचालन में संपन्न की गई. इस ऑनलाइन बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य महासचिव सच्चिदानंद मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसी भी जनपद में कहीं भी पत्रकारों के उत्पीड़न पर सक्षम अधिकारियों से तत्काल मिलने और उन्हें ज्ञापन देने में कतई दिलाई ना की जाए.

राष्ट्रीय पदाधिकारियों में सत्य प्रकाश गुप्ता विजय विद्रोही पवनेश कुमार पवन आदि ने एक स्वर से संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की. उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मध्य प्रदेश बिहार और छत्तीसगढ़ के सक्रिय पत्रकार साथियों ने भी महासंघ को नए सत्र में नए कलेवर में स्थापित करने की बात दोहराई. महासंघ की मासिक पत्रिका को सभी सदस्यों तक पहुंचाने और पत्रकार परिचायिका में और अधिक जिलों तथा प्रदेशों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया.

उत्तर प्रदेश के प्रांतीय पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष अनंत राम पाण्डेय, महासचिव कुलदीप कुमार शुक्ला, ज्ञान प्रकाश शुक्ल एवं संयुक्त सचिव डॉ सदानंद मिश्र में सभी सदस्यों को परिचय पत्र समय से उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई तथा उन्होंने जिला अध्यक्षों से भी कहा कि वे नवीनीकरण संबंधी सभी औपचारिकताएं समय से पूर्ण कर लें और दिसंबर से पूर्व नए सत्र का सभी का परिचय पत्र प्राप्त कर लें जिससे कोई पुराना साथी परिचय पत्र से वंचित ना रहे.  

आगामी माह में तीसरे सप्ताह में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की ओर से सभी ईकाइयों द्वारा अपने अपने क्षेत्र के विधायकों और संसद सदस्यों को 14 सूत्रीय मांग पत्र दिए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लखीपुर में पीड़ित परिवार से मिले सांसद विजय हांसदा

Next Post

राज्य में वित्तीय कुप्रबंधन से वित्तीय अराजकता: दीपक प्रकाश

Next Post
प्रदेश के नेताओं ने दी बधाई

राज्य में वित्तीय कुप्रबंधन से वित्तीय अराजकता: दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d