BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डीएमएफटी फंड से सड़क एवं पुलिया निर्माण का लिया गया निर्णय

by bnnbharat.com
February 17, 2021
in समाचार
डीएमएफटी फंड से सड़क एवं पुलिया निर्माण का लिया गया निर्णय
Share on FacebookShare on Twitter

डीएमएफटी  न्यास समिति की बैठक

चाईबासा:- पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड राज्य की महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री  जोबा माझी के नेतृत्व तथा सिंहभूम क्षेत्र की सांसद गीता कोड़ा, जिला उपायुक्त अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा, मझगांव विधायक निरल पूर्ति, खरसावां विधायक   दशरथ गागराई, जगन्नाथपुर विधायक  सोनाराम सिंकु एवं चक्रधरपुर विधायक   सुखराम उरांव की उपस्थिति में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के शासी-न्यास समिति की बैठक आयोजित की गई. उक्त बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सारंडा- पोड़ाहाट-कोल्हान सहित जिला के उप विकास आयुक्त   संदीप बख्शी, अपर उपायुक्त   एजाज अनवर सहित विभाग के पदाधिकारी, जिला परिषद प्रमुख एवं संबंधित पंचायत समिति के प्रधान उपस्थित रहे.

बैठक के उपरांत महिला, बाल-विकास मंत्री   माझी के द्वारा बताया गया कि पूर्व में जिस प्रकार डीएमएफटी मद का प्रयोग विकास कार्यों में किया जाता था उसी प्रकार आज के बैठक में भी पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के विकास पर चर्चा किया गया तथा बैठक में उपस्थित समिति सदस्यों के द्वारा आने वाले दिनों में इस मद का प्रयोग सड़क एवं पुलिया के निर्माण में भी करने का निर्णय लिया गया है.

बैठक के उपरांत जिला उपायुक्त के द्वारा कहा गया कि आज के बैठक में डीएमएफटी फंड अंतर्गत पूर्व से संचालित योजनाओं की प्रगति का भी समीक्षा करते हुए अगले वित्तीय वर्ष में किस प्रकार की योजना बनाना है, विशेषकर विभाग के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में पेयजल आपूर्ति योजनाएं आवश्यकता के अनुसार लेने और अन्य योजनाएं जो आधारभूत संरचना से संबंधित हैं तथा ग्राम सभा से पारित होकर जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ है ऐसी सभी योजनाओं को प्राथमिकता के अनुसार चयन करने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही बैठक में समिति सदस्यों के द्वारा विशेष इनोवेटिव प्रोग्राम के लिए भी सहमति दी गई है जिसमें विशेषकर चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल को वित्तीय सहायता, जिला एवं अनुमंडल अस्पताल में आधारभूत संरचना का निर्माण तथा जिले के गरीब बच्चों को पढ़ाई में सहयोग देने हेतु स्कॉलरशिप योजना आदि शामिल है. उपायुक्त ने बताया कि बैठक के सभी मुद्दों पर प्रबंधन समिति के द्वारा पुनः विचार कर विस्तृत पॉलिसी तैयार करते हुए विभाग से पूर्वानुमति प्राप्त होने के उपरांत योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वेक्टर जनित रोग नियंत्रण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत

Next Post

बेडमिंटन टूर्नामेंट क्वाटर फाइनल के कड़े मुकाबले में सुफियान और मुस्तकीम आलम जीते

Next Post
बेडमिंटन टूर्नामेंट क्वाटर फाइनल के कड़े मुकाबले में सुफियान और मुस्तकीम आलम जीते

बेडमिंटन टूर्नामेंट क्वाटर फाइनल के कड़े मुकाबले में सुफियान और मुस्तकीम आलम जीते

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d