BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे देने का एलान: ममता बनर्जी

by bnnbharat.com
December 28, 2019
in समाचार
मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे देने का एलान: ममता बनर्जी
Share on FacebookShare on Twitter

मंगलूरू: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलूरू हिंसा में मारे गए दो लोगों के परिवार से मिलने के लिए कर्नाटक के मंगलूरू पहुंचा. पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश त्रिवेदी ने पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसा में मारे गए पीड़ितों के परिवार को पांच लाख रुपये के मुआवजा का चेक दिया. आपको बता दें की 19 दिसंबर को नागरिकता कानून के विरोध में मंगलूरू में हिंसा भड़की थी.

कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने पहले मंगलूरू हिंसा में मारे गए दो लोगों को परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की थी. हालांकि बाद में येदियुरप्पा सरकार अपने फैसले से मुकर गई. जिसे लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भाजपा पर निशाना साधा. ममता ने कहा कि भाजपा अपने वादे पूरी नहीं करती है. उन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे के रूप में देगी.

कर्नाटक सरकार ने बुधवार को अपनी घोषणा को रद्द करते हुए मंगलूरू हिंसा में मारे गए दो लोगों के परिजनों को मुआवजा देने से इनकार कर दिया. मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि मंगलूरू में पुलिस की गोलीबारी में मारे गए दो लोगों के परिजन को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के फैसले को वापस लिया गया है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा था कि यदि जांच में 19 दिसंबर को प्रदर्शनों में हुई हिंसा में दोनों लोगों की संलिप्तता साबित होती है तो उनके परिवारों को एक भी रुपया नहीं दिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अज्ञात हमलावरों ने की कांग्रेस नेता राकेश यादव की गोली मारकर हत्या, फरार

Next Post

कोयला साइडिंग में गोलीबारी, 2 को लगी गोली, 1 की मौत

Next Post
कोयला साइडिंग में गोलीबारी, 2 को लगी गोली, 1 की मौत

कोयला साइडिंग में गोलीबारी, 2 को लगी गोली, 1 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d