निर्विरोध अध्यक्ष विकास विजयवर्गीय एवं सचिव सुभाष अग्रवाल चुने गये
रांची:- रांची के कोकर व्यापार संघ के सत्र 2021-2023 के लिए निर्विरोध अध्यक्ष एवं सचिव की घोषणा हुई. निर्विरोध अध्यक्ष विकास विजयवर्गीय एवं सचिव सुभाष अग्रवाल की घोषणा मुख्य चुनाव पदाधिकारी रतन अग्रवाल एवं सहायक चुनाव पदाधिकारी रंजीत अग्रवाल ने किया.
मुख्य चुनाव पदाधिकारी रतन अग्रवाल ने बताया कि चुनाव में अध्यक्ष एवं सचिव दोनों पद के लिए एक – एक का नामांकन आया था उसी के निमित्त निर्धारित तिथि 11 अप्रैल को अध्यक्ष एवं सचिव की घोषणा की गयी.
निर्विरोध अध्यक्ष घोषित होने पर अध्यक्ष विकास विजयवर्गीय ने कहा कि संस्था 1991 से सदस्यों के लिए कार्यरत है , सदस्यों ने पुनः सत्र 2021 – 2023 तक सेवा का अवसर दिया है. उन्होंने कहा कि पिछले साल कोरोना का हमसभी ने काफी मजबूती से मुकाबला कर कोरोना को हराने का प्रयास किया था. आज पुनः हम उसी स्थिति में है हमे फिर से अपनी सक्रियता का परिचय देकर कोरोना को हराने के प्रयास करना है.
निर्विरोध सचिव घोषित होने पर सुभाष अग्रवाल ने कहा कि, व्यापार संघ को और भी आगे कैसे बढ़ाएं हम इसपर चिंतन करेंगे और इसे और आगे तक ले जायेंगे. सदस्यों की समस्याओं को दूर करना हमारा लक्ष्य पहले भी था आगे भी निरंतर प्रयास जारी रहेगा . जल्द ही कमिटी बना कर कार्य पूरे किए जाएंगे.
निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर कोकर व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं रांची के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, जय प्रकाश भल्ला, तुषार विजयवर्गीय, प्रमोद सिंघानिया, जय देव धुत, बीरेंद्र प्रसाद, माणिक चन्द्र ठाकुर, ब्रह्मदेव प्रसाद, सोनू मिश्रा ने बधाई दी .
