BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

51 साल बाद ‘राशि हत्यारे’ का कोड डिकोड, जानें क्या था मामला…

by bnnbharat.com
December 13, 2020
in समाचार
51 साल बाद ‘राशि हत्यारे’ का कोड डिकोड,  जानें क्या था मामला…
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन: अमेरिका के कुख्यात राशि हत्यारे के पजल को कई देशों के एक्‍सपर्ट्स की टीम ने आखिरकार हल कर दिया है. 340 अक्षरों के इस संदेश को हत्यारे ने 51 साल पहले अमेरिकी मीडिया और पुलिस को भेजा था. 1969 में इस हत्यारे ने सैन फ्रांसिस्को क्षेत्र में 37 के हत्या की बात कबूली थी. अपने गुप्त संदेशों में यह हत्यारा ज्योतिषीय प्रतीकों और संदर्भों को शामिल करता था. तब से आज तक उसके इस पजल को सॉल्व नहीं किया जा सका था.

इस संदेश के भेजने के 50 साल बाद अमेरिकी क्रिप्टोग्राफर डेविड ओरांचक, ऑस्ट्रेलियाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर सैम ब्लेक, और बेल्जियम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर जारल वान ने इसे हल किया है. सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल को भेजे गए संदेश में उसने लिखा था कि मुझे लगता है कि आप मुझे पकड़ने की कोशिश में बहुत मजे कर रहे हैं. टीवी शो में मेरे बारे में जो बताया जा रहा है, मैं वह नहीं हूं. … मैं गैस चैंबर से डरता नहीं हूं क्योंकि यह मुझे जल्द से जल्द स्वर्ग भेज देगा.


हालांकि इस संदेश से यह तय नहीं हो पाया है कि हत्यारा कौन से टीवी शो की बात कर रहा है. इसके अलावा उसके मैसेज में लिखे गए पैराडाइज की स्पेलिंग भी अलग है. ऐसे में वह स्वर्ग की बात कर रहा है या किसी और की, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है.


शुक्रवार को अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई के सैन फ्रांसिस्को कार्यालय के प्रवक्ता कैमरन पोलन ने कहा कि हमें भी पता चला है कि राशि हत्यारे के पजल को कुछ प्राइवेट विशेषज्ञों ने सॉल्व कर लिया है. इस हत्यारे का मामला सैन फ्रांसिस्को एफबीआई डिवीजन और हमारी स्थानीय कानून प्रवर्तक एजेंसिया देख रही हैं. हम इन क्रूर अपराधों के पीड़ितों के लिए न्याय चाहते हैं.

यह अमेरिका का एक दुर्दांत सीरियल किलर था, जिसने 1960 से 1970 के दशक में सैन फ्रांलिस्को क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई थी. यह हत्याओं और भविष्य की हत्यायों के योजना का विवरण पजल के जरिए अमेरिकी मीडिया को देकर लोगों में आतंक फैलाता था. वह चाहता था कि अमेरिकी मीडिया में उसकी चर्चा हो, जिससे उसे प्रसिद्धि मिल सके. हालांकि, पुलिस भी उसे कभी पकड़ नहीं पाई.

अमेरिकी पुलिस का दावा था कि ये दो हत्यारे थे. जो हत्या के बाद जांच एजेंसियों को गुमराह करने का काम करते थे. इस मामले में पहला संदिग्ध आर्थर लेह मिलर नाम का एक व्यक्ति था. लेकिन, पुलिस को ऐसे कोई सबूत नहीं मिल सके, जिससे साबित किया जा सके कि यही हत्यारा था. इसके अलावा पुलिस को जिस दूसरे संदिग्ध पर हत्यारा होने का शक था उसका चेहरा किसी ने नहीं देखा था.

राशि हत्यारे को पकड़ने के चक्कर में अमेरिकी पुलिस ने कई संदिग्धों की हत्या की थी. लेकिन, इसके बावजूद मुख्य हत्यारा पुलिस की गिरफ्त से बचा रहा. उसने कई बाद दावा किया कि पुलिस उसे पकड़ने के काफी करीब थी, लेकिन लापरवाही के कारण उनका ध्यान उस पर नहीं जा सका. उसने एक पत्र में दावा किया कि एक बाद पुलिस उसके पास पहुंची तो उसने एक बंदूक वाले व्यक्ति के बारे में पुलिस को झूठा बयान दिया. वह पुलिस का अक्सर मजाक उड़ाया करता था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मेरी बेटी को लेकर फैलाई जा रही हैं झूठी खबरें: शाहिद अफरीदी

Next Post

किसान आंदोलन: 14 दिसंबर को भूख हड़ताल, आज दिल्ली-जयपुर हाईवे बंद

Next Post
किसानों ने सभी टोल प्लाजा पर किया कब्जा, भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

किसान आंदोलन: 14 दिसंबर को भूख हड़ताल, आज दिल्ली-जयपुर हाईवे बंद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d