लोहरदगा: उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल की बैठक की गई. बैठक में ठोस आधारित कचरा प्रबंधन, विभिन्न स्रोतों से वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण एवं संरक्षण, ध्वनि प्रदूषण आदि पर विशेष चर्चा की गई. उपायुक्त ने कहा कि प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल नहीं किया जाए. इसका अनुपालन दृढ़ता पूर्वक कराएं. दुकानदार डस्टबिन का प्रयोग करें.
कचरे का निस्तारण हेतु लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है. वैसे लोग जो प्लास्टिक चुनने का कार्य करते हैं, उन्हें उसी कार्य में काम पर नियुक्त किया जाए
कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छता प्रमंडल द्वारा बताया कि इस वर्ष 2121 सैंपल जल जांच का कार्य किया गया है. इस वित्तीय वर्ष में जो पेयजल स्रोत है, जल जांच के लिए प्रत्येक गांव के तालाब/जलाशय का स्वच्छ जल सैंपल पीएचइडी को भेजने का निर्देश दिया गया है. जल जांच के साथ टीडीएस टेस्ट कराई जाए. टीडीएस जांच नगर पालिका द्वारा कराई जाए. उद्योग विभाग इसका प्लानिंग तैयार कर लाए. डीप बोरिंग की अनुमति नहीं है. हिंडालको की माइनिंग एक्टिविटी प्लान से ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए डीटीओ, एसडीओ ध्यान देंगे कि पावर हॉर्न का प्रयोग नहीं करना है.
अनुमंडल पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि डीजे और लाउडस्पीकर के माध्यम से ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने वालों को निर्देशित करेंगे कि 90 डेसीबल से अधिक की ध्वनि से नहीं बजाएं. प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन नगरपालिका करें. सभी विकास विकास पदाधिकारी प्लास्टिक बैग प्रयोग को हतोत्साहित करें. अपने घर का कचरे का प्रबंधन स्वयं करें इसके लिए जागरूक करें. स्वास्थ्य विभाग, दिए निर्देश का अनुपालन करें.
वायु प्रदूषण क्वालिटी इंडेक्स हिंडालको द्वारा स्थापित किया जाएगा हिंडालको अपना प्रबंधन से बात करें और लगाए. खनन पदाधिकारी पौधारोपण का डाटा उपलब्ध कराएंगे. लीज क्रशर इट भट्टा आदि जगहों के पौध रोपण का डाटा व फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराई जाए.बैठक में उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा, खनन पदाधिकारी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ बंशीधर सेन गुप्ता,कार्यपालक अभियंता,पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सुशील कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी कृष्ण कन्हैया राजहंस, हिंडाल्को एवं प्रदूषण विभाग के अभियंता व प्रतिनिधि उपस्थित थे.

