BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दीपक हत्याकांड मामला: अब तक पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

by bnnbharat.com
April 11, 2021
in समाचार
दीपक हत्याकांड मामला: अब तक पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची के धुर्वा डैम के किनारे खेते से संदेहास्पद परिस्थिति में जिस दीपक साहू नाम के युवक की लाश मिली थी. उस हत्या के मामले में पुलिस अब तक हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है.

परिजनों ने दीपक के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है. पिता ने मामले में हत्या की एफआइआर दर्ज कराई थी. मामला शुरुआत में संदेहास्पद थी.

इस मामले में दीपक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है. जिसमें हत्या के संकेत मिले हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी ठोस वस्तू से चोट के अलावा जहरीली पदार्थ देकर मारने के भी संकेत हैं.

इसे देखते हुए पुलिस ने बिसरा को सुरक्षित करवाया था. जिसे जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है. एफएसएल जांच से यह स्पष्ट हो पाएगा कि दीपक को जहरीला पदार्थ दिया गया था या नहीं. पुलिस अभी इस मामले में किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई है.

बता दें कि बीते चार मार्च से तुपुदाना ओपी क्षेत्र के परम निर्मल नगर से दीपक लापता था. सात मार्च को धुर्वा थाना क्षेत्र के रिंग रोड के समीप डैम के किनारे संदेहास्पद परिस्थिति में लाश बरामद की गई थी.

दीपक चार मार्च को सुबह 10.30 बजे तुपुदाना चौक जाने की बात कहकर घर से निकला था. वो पल्सर बाइक जेएच01बीजी 8355 से तुपुदाना की ओर निकला था. दोपहर 12.30 बजे उसके पिता ने मोबाइल पर फोन कर खाना के लिए घर आने को कहा था.

इस पर दीपक ने कहा कि अभी काम खत्म नहीं हुआ है कुछ देर में आते हैं. इसके बाद फिर 1.30 बजे पिजा ने दोबारा फोन किया तो बाेला अभी आने में देर लगेगा होटल में खाना खा लेंगे.

इसके बाद से उसका मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया. कुछ अनहोनी की आशंका को लेकर उसी रात 10 बजे परिजन तुपुदाना ओपी पहुंचे और गुमशूदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शव मिलने के बाद पिता सेवक साहू के बयान पर एफआइआर दर्ज की गई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सेना को मिली बड़ी कामयाबी, 5 आतंकी ढेर, तीन दिन में मारे गए 12 दहशतगर्द

Next Post

चुनाव आयोग का नाम ‘मोदी कोड ऑफ कंडक्ट’ होना चाहिए : ममता

Next Post
‘जय श्री राम’ के नारे से भड़कीं ममता विधानसभा में लाएंगी निंदा प्रस्ताव

चुनाव आयोग का नाम 'मोदी कोड ऑफ कंडक्ट' होना चाहिए : ममता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d