BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री के आह्वान में एक अभिभावक की चिंता: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
April 14, 2020
in Uncategorized
प्रधानमंत्री के आह्वान में एक अभिभावक की चिंता: दीपक प्रकाश

प्रधानमंत्री के आह्वान में एक अभिभावक की चिंता: दीपक प्रकाश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा देशव्यापी लॉक्ड डाउन के संदर्भ में प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन एक अभिभावक की चिंता जैसा है. देश की जनता यह समझ चुकी है कि नरेंद्र मोदी केवल प्रधानमंत्री नहीं बल्कि देश के सच्चे प्रधानसेवक हैं ,जिनके हृदय में 130 करोड़ देश वासियों के स्वस्थ और सुखी जीवन की चिंता है. उन्होंने कहा कि मोदी जिसप्रकार सभी परिवार के बुजुर्गों, करोड़ों गरीबों, दैनिक मजदूरों के प्रति कोरोना संकट के बीच जिस आत्मीय भाव से चिंता व्यक्त की वैसा सच्चे अभिभावक से ही संभव है.

जनता मोदी के हर आह्वान के साथ खड़ी है: बाबूलाल मरांडी

नेता विधायकदल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री के आह्वान का स्वागत करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की जनता उनके आह्वान के साथ पूरी तरह खड़ी है. जनता को मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है. उन्होंने कहा लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक बढ़ाना यह समय की आवश्यकता है. जनता यह जानती है कि भारत ने कैसे मोदी दृढ़ इच्छाशक्ति से कोरोना को बहुत हद तक नियंत्रित किया है. आज भारत सीमित संसाधनों में भी दुनिया के समक्ष कोरोना से लड़ने का आदर्श प्रस्तुत कर रहा है. उन्होंने कहा कि जनता पूरी निष्ठा और ईमानदारी से लॉकडाउन के दूसरे चरण को भी सफल बनाएगी.

Also Read This: कोरोना टेस्टिंग किट की कमी को लेकर राहुल-गाँधी का सरकार पर हमला, कहा- 10 लाख के लिए केवल 149 टेस्ट, वर्तमान में हम गेम में कहीं भी नहीं हैं

प्रधानमंत्री ने दुनिया को दिखाई नई राह: रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोदी के आह्वान पर देश भर में लॉकडाउन बढ़ाये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने संकटों से लड़ने की नई राह दुनिया को दिखाई है जिसकी दुनिया मे सराहना हो रही. 130 करोड़ जनता का कुशल नेतृत्व करते हुए कैसे कठिनाइयों पर विजय प्राप्त किया जा सकता है, यह विश्व देख रहा है. दास ने कहा कि नेतृत्व यदि ईमानदार और राष्ट्र को समर्पित हो तो जनता भी उसका पूरा अनुसरण करती है.

Also Read This: बिष्टुबाजार में लगी आग, 7 दुकानें जलकर खाक

सात आग्रहों को निष्ठापूर्वक पालन करेगी जनता: धर्मपाल सिंह

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जैसे लॉकडाउन के प्रथम चरण को पूरी तरह सफल बनाया वैसे ही दूसरे चरण को भी सफल बनाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार से हटकर समाज की बड़ी शक्ति कोरोना संकट में गरीबों और जरूरत मंदों की सेवा में खड़ी है और यही भारतीय समाज की ताकत भी है और विशेषता भी. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के सात आग्रहों को जिसमे परिवार के बुजुर्गों की चिंता, लॉकडाउन का दृढ़ता से पालन, गरीबों जरूरत मंदों के भोजन ,राशन की चिंता, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये योग प्राणायाम करना, आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करना, अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का वेतन नहीं काटना जैसे कार्य शामिल हैं को सफल करेंगे.

Also Read This: अमेजन का ऐलान, देगा 75, 000 नयी नौकरियां

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना टेस्टिंग किट की कमी को लेकर राहुल-गाँधी का सरकार पर हमला, कहा- 10 लाख के लिए केवल 149 टेस्ट, वर्तमान में हम गेम में कहीं भी नहीं हैं

Next Post

रिम्स द्वारा किया जा रहा COVID-19 पर क्रॉस-सेक्शनल ऑनलाइन सर्वेक्षण

Next Post
रिम्स द्वारा किया जा रहा COVID-19 पर क्रॉस-सेक्शनल ऑनलाइन सर्वेक्षण

रिम्स द्वारा किया जा रहा COVID-19 पर क्रॉस-सेक्शनल ऑनलाइन सर्वेक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d