रांची: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी सांसद अरुण सिंह ने आज प्रदेश कार्यालय में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए उन्हें केंद्रीय नेतृत्व की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
उन्होंने कहा कि प्रकाश को केंद्रीय नेतृत्व का आशीर्वाद प्राप्त है, ये जुझारू, मिलनसार एवं पार्टी के लिये समर्पित कार्यकर्ता हैं. उन्होंने कहा कि इनके मन में हमेशा विधायक सांसद बनने से ज्यादा संगठन की मजबूती की चिंता दिखी.
आज कार्यकर्ताओं ने इनके पदभार ग्रहण पर उत्सव मनाकर स्वागत किया, जो इनके प्रति प्यार और सम्मान को प्रकट करता है.
उन्होंने कहा कि 11 सदस्यों से स्थापित यह पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी बड़ी पार्टी बनी है तो इसके पीछे असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग बलिदान और परिश्रम की ताकत है.
सिंह ने कहा कि भाजपा के पास नरेंद्र मोदी जैसा विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय नेतृत्व है, हम भाजपा कार्यकर्ता शौभाग्यशाली हैं.
सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री 21वीं सदी में भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशां में सार्थक प्रयास कर रहे है. अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करते हुए भारत की प्रतिष्ठा आज दुनिया में बढ़ी है. जबकि कांग्रेस पार्टी ने अपने विचार को पूरी तरह तिलांजलि दे दी है.
आज कांग्रेस पार्टी टुकड़े टुकड़े गैंग की सहयोगी एवं आप पार्टी की पिछलग्गू बन गई है. कांग्रेस देश हित की चिंता करना छोड़ चुकी है.
प्रदेश की हेमंत सरकार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार आदिवासियों का नर संहार कराती है. प्रशासन के सहयोग से सीएए समर्थन रैली पर हिंसक हमला होता है, कल्याणकारी योजनाएं बंद की जा रही, विकास पूरी तरह ठप्प है.
सिंह ने कहा कि दीपक प्रकाश के कुशल नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में सभी चुनौतियों पर विजय प्राप्त करते हुए बूथ स्तर तक और मजबूत होगी.

