रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह की दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. आज चतरा जिलान्तर्गत मयूर हंट प्रखंड स्थित बेला गांव निवासी विजय सिंह की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गयी. स्वर्गीय सिंह कार द्वारा चतरा लौट रहे थे, उनकी कार पेड़ से टकरा गई.
प्रकाश ने कहा कि स्व. सिंह पार्टी के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता थे. उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रुप में पार्टी की सेवा की. प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. भगवान परिजनों को इस दु:ख की बेला में धैर्य एवं सहनशक्ति प्रदान करें.
निधन पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा समीर उरांव, हेमलाल मुर्मू, विद्युत वरण महतो, आदित्य साहू, प्रिया सिंह ,प्रणव वर्मा, सत्येंद्र तिवारी, सांसद सुनील सिंह, अनंत ओझा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, नवीन जायसवाल, सरिता श्रीवास्तव, मुनेश्वर साहू, गणेश मिश्र, महेश पोद्दार, हेमंत दास, जेबी तुबिद, दीनदयाल वर्णवाल, राजेश शुक्ल, प्रतुल शाहदेव, अनिल सिन्हा, मिस्फीका हसन, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, तारिक इमरान, अमित सिंह, ज्योतिरिश्वर सिंह, आरती सिंह, नीरज पासवान, रामकुमार पाहन आदि शामिल है.

