रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम राज्यसभा प्रत्यासी दीपक प्रकाश ने आज विधानसभा सचिव को दो सेटों में अपना नामांकन पत्र जमा किया. 10…10 विधायकों के हस्ताक्षरयुक्त नामांकन पत्र भरा गया.
एक सेट में विधायक सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, अमर बाउरी, अनंत ओझा, विरंची नारायण, मनीष जायसवाल, राज सिन्हा, किशुन दास, नवीन जायसवाल, डॉ नीरा यादव प्रस्तावक बने जबकि दूसरे सेट में आजसू विधायक लंबोदर महतो सहित बाबूलाल मरांडी, रामचंद्र चंद्रवंशी, नारायण दास, जेपी पटेल, अमित मंडल, कोचे मुंडा, केदार हाजरा, भानूप्रताप शाही एवम अपर्णा सेन गुप्ता प्रस्तावक बने.

