BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दीपक प्रकाश सवाल पूछने के अधिकार का दुरुपयोग न करें-कांग्रेस

by bnnbharat.com
November 1, 2020
in Uncategorized
कांग्रेस भवन में सीताराम केसरी की पुण्यतिथि मनायी गयी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने कहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपने विरोधी दलों से सवाल पूछने का अधिकार जरुर है, लेकिन इस अधिकार का दुरुपयोग करते हुए कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि संवैधानिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत पांच वर्षां के लिए जनता द्वारा चुनी गयी सरकार को एक षड़यंत्र के तहत अपदस्त करने की कोशिश को दर्ज दुमका में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी पर कानून अपना काम करेगा और कानून विरोधी हरकतों तथा मर्यादा का उल्लंघन करने पर पुलिस अपना काम करेगी.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि पूंजीपतियों के इशारे पर चलने वाले भाजपा नेताओं को धन-बल का इतना गुमान और घमंड हो गया है कि वह देशभर में गैर कांग्रेसी सरकार को अस्थिर करने के प्रयास में जुटी रहती है, पड़ोसी राज्य बिहार के अलावा गोवा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक समेत कई राज्यों में उसे सफलता भी मिली है, लेकिन महाराष्ट्र और राजस्थान में भाजपा नेताओं की असलियत सामने आ गयी है, झारखंड में भी भाजपा नेताओं का कुत्सित प्रयास सफल नहीं होगा.

प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनापव में अपनी सुनिश्चित हार को देखकर भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है, यही कारण है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जनता को ही चोट्टा बता रहे हैं, तो कोई सांसद खुद फर्जी डिग्री समेत अन्य मामलों का सामना करने के बावजूद दूसरे पर आरोप लगा रहा है. जबकि एक पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता धनवार की जनता के साथ धोखेबाजी करने के बाद अब दुमका की जनता को गुमराह करने में लगे हैं . वहीं जिस तरह से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सारी मर्यादाताओं को तोड़ कर सरकार के खिलाफ ही साजिश रचने का काम शुरू कर दिया है, 3 नवंबर को बेरमो और दुमका की जनता इसका जवाब देगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छात्रवृत्ति भुगतान में व्यापक पैमाने पर अनियमितता उजागर

Next Post

अंतिम दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने झोंकी ताकत

Next Post
उपचुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी

अंतिम दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने झोंकी ताकत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d