BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीजेपी सांसद ने भरी हुंकार, कहा- कल सुबह 10 बजे तक रांची में हैं, दम है तो करो गिरफ्तार

by bnnbharat.com
November 1, 2020
in समाचार
प्रदेश के नेताओं ने दी बधाई
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:  बीजेपी से राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने हुंकार भरते हुए कहा कि सरकार में दम है तो कल सुबह 10 बजे तक गिरफ्तार कर लें उसके बाद मैं दिल्ली जा रहा हूं. 3 तारीख को वापस आऊंगा. अभी वो प्रदेश कार्यालय में रहेंगे फिर शहर में घूमने निकलेंगे. अगर सरकार में दम है, तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए. उन्होंने कहा कि लगातार 25 दिनों से दोनों विधानसभा सीटों के कई गांव मोहल्ले तथा अन्य स्थानों पर घूमने के बाद यह साफ नजर आ रहा है कि दोनों स्थान पर भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीत रही है. सरकार से आक्रोशित जनता दोनों सीट से 3 तारीख को होने वाले वोटिंग में वोट कर दिखाना चाहती है.

उन्होंने कहा कि महाठगबंधन सरकार डरी और सहमी हुई है. मुख्यमंत्री बेबस और लाचार दिख रहे हैं. मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से नहीं बल्कि उड़न खटोला से सफर कर रहे हैं. इसलिए क्योंकि जनता का विरोध सहना पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि दुमका का एक पुलिस अफसर झामुमो के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है.  दुमका नगर थाना के प्रभारी खड़े होकर जेएमएम और कांग्रेस नेताओं के हाथ से मेरे खिलाफ लिखा आवेदन ले रहे हैं. प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दो महीने के अंदर सरकार गिर जाएगी. फिर कहा कि सरकार अपने अंतर्विरोध की वजह से खुद-ब-खुद गिर जाएगी. 

सीएम हेमंत सोरेन के कार्यकाल में राज्य भर में कई दुष्कर्म हुए, लेकिन सरकार की तरफ से किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गयी. जब भी कार्रवाई हुई वो बीजेपी के दबाव में हुई.  राज्य में सरकार बनने के बाद 29 दिसंबर को पथलगड़ी जो राज्य विरोधी काम कर रहे थे उनका केस वापस लिया.

चाईबासा नरसंहार, सिद्धू कान्हो के वंशज की हत्या, राज्य में घटी कई बलात्कार की घटनाओं समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा. अलग राज्य बनने के विरोधी आरजेडी मुख्यमंत्री को प्यारा क्यों लगने लगा? मुख्यमंत्री आदिवासी और संथाली लगातार बोलते रहते है कि हम संथाली समाज से हैं. लेकिन बाबूलाल मरांडी भी तो संथाली है. संथाली समाज के स्वाभिमान है. तो उन्हें विपक्ष के नेता क्यों नहीं बनने दे रहे हैं.  ये सरकार तो बैसाखी सरकार है. भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता न टूटती है ना झुकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इस माह 10 दिन बंद रहेंगे बैंक

Next Post

चाची के मृत्यु के बाद सामान लाने गए भतीजे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

Next Post
चाची के मृत्यु के बाद सामान लाने गए भतीजे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

चाची के मृत्यु के बाद सामान लाने गए भतीजे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d